7 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह

सूरत। झुंझुनूं प्रगति संघ महिला समिति की ओर से 26 अप्रैल को 7 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति की अध्यक्षा संतोष गाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम न्यू सिटी लाइट स्थित देवसर माता मंदिर में आयोजित होगा।
समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समिति की सदस्य बहनों द्वारा विवाह में दी जाने वाली जीवनोपयोगी सामग्री, उपहार एवं सूटकेस की पैकिंग का कार्य किया गया।
इस तैयारी में सचिव संध्या मोदी, राखी खंडेलिया, विजयलक्ष्मी गाडिया, प्रीति बजाजा, आशी बंसल, ममता नांगलिया, प्रीति कानोडिया एवं दिव्या सहित कार्यकारिणी सदस्याओं का विशेष योगदान रहा।
26 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सभी जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक सहयोग और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।



