सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

हनी पार्क रोड पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

सूरत। अडाजन क्षेत्र के हनी पार्क रोड स्थित गीत गोविंद फ्लैट्स में शनिवार को श्री राम भक्त मंडल द्वारा साप्ताहिक 1554वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ भक्ति और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन सत्येन्द्र राजपूत के सौजन्य से संपन्न हुआ।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्यों ने अपनी मधुर वाणी से सालासर बालाजी के सुसज्जित दरबार में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। भक्ति से सराबोर इस आयोजन में महेश मालानी, पवन स्वामी, राजूभाई प्रजापति और धर्मेश कोसंबिया ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। साथ ही, धमाल भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता निभाई और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल पिछले 29 वर्षों से प्रत्येक शनिवार एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं के आवास और प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन करता आ रहा है, जो समाज में भक्ति और एकता का संदेश दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button