सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल: जैनम ने 3000 गिलास छास वितरित किए

सूरत। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जैन नवयुवक मंडल, सूरत (जैनम) द्वारा आयोजित छास वितरण सेवा कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा अभियान को नागरिकों एवं समाजजनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री अरुण कानूंगा ने पवित्र नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया। सेवा भावना से प्रेरित इस आयोजन के तहत शहरवासियों को कुल 3000 गिलास छास वितरित किए गए, जिससे तेज गर्मी में राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को काफी राहत मिली।
कार्यक्रम के संयोजक विपुल छाजेड़ और रमेश गुलेछा ने बताया कि छास वितरण सेवा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगातार जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में जैनम के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष निलेश चोरड़िया ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कीर्ति सेतु फाउंडेशन एवं यूथ फॉर गुजरात का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए संस्था ने दोनों संगठनों के प्रति कृतज्ञता जताई।
जैनम का यह सेवा अभियान समाज में मानवता, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायक संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button