businessTextileराजस्थानसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

जल संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान पर श्याम राठी को राज्य स्तरीय ‘भामाशाह सम्मान’

जयपुर में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सूरत चैप्टर अध्यक्ष हुए सम्मानित, 60 प्रवासी बंधुओं को 'शिक्षा भूषण' एवं 15 समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए मिला सम्मान

जयपुर/सूरत। शिक्षा विभाग एवं राइजिंग राजस्थान, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में सूरत से राजस्थान फाउंडेशन के सूरत चैप्टर अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्याम राठी को राजस्थान में जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी महेश पुंगलिया ने बताया कि यह सम्मान राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। समारोह में शिक्षा, जल संरक्षण, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर 60 प्रवासी बंधुओं को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ‘शिक्षा भूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया, जबकि 15 अन्य समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्याम राठी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी प्रवासी राजस्थानियों का सम्मान है, जो राजस्थान से दूर रहकर भी अपनी मातृभूमि मारवाड़ की माटी से गहरा जुड़ाव बनाए रखते हुए समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से शिक्षा, जल संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्य भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button