
सूरत। जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए एक व्यक्ति ने गंभीर चोट के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक्सीडेंट में पैर घायल होने के कारण उनके पैर में तीन प्लेट लगाई गई हैं, इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मतदान केंद्र तक पहुंचे।
उन्होंने वॉर्ड नंबर 18 स्थित मगोब प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर मतदान किया। उनकी इस दृढ़ इच्छाशक्ति और जागरूकता ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया।
यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि नागरिक ठान लें, तो किसी भी परिस्थिति में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का पालन कर सकते हैं।


