सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सारथी परिवार द्वारा कन्यादान महादान, सर्किट हाउस में हुआ पावन आयोजन

सूरत।सारथी परिवार द्वारा एक कन्या का पावन कन्यादान महादान सर्किट हाउस में विधि-विधान और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को सशक्त रूप से दर्शाने वाला रहा।
इस पुण्य अवसर पर गुजरात सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी एवं विधायक श्री संदीप देसाई की विशेष और गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठजनों के करकमलों से कन्या को चुंदड़ी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भावुक और मंगलमय हो उठा।
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सारथी परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि
“कन्यादान जैसा महादान करना अत्यंत नेक और पुण्य कार्य है। सेवा, संस्कार और समर्पण की यह प्रेरणादायी पहल सारथी परिवार के सामाजिक दायित्व और संवेदनशील सोच को दर्शाती है।”
उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे कार्य निरंतर करते रहने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सारथी परिवार की फाउंडर श्रीमती मोनिका मंडोत सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और कन्या के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बना, जिसमें यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरा कि सामूहिक सहयोग और संवेदना से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button