businessसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सूरत | अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शनिवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस में किया गया। मिटिंग में निवर्तमान अध्यक्षा रुचिका रुंगटा ने “परंपरा से प्रगति तक” थीम पर सभी सदस्यों का स्वागत किया। सचिव द्वारा गत वर्ष के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अनुराधा जालान को अध्यक्ष, सरोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष, आरती मित्तल को सचिव, राखी सिंघल को कोषाध्यक्ष, सीमा कोकरा को सहसचिव, नेहा अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। मिटिंग में अग्रसेन महिला शाखा का डिजिटल ऐप लॉंच किया गया। आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रमोद कंसल, सहकोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक), राहुल अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button