अधिक मास में अग्रवाल समाज सेवा समिति ने कराया भंडारा
गिरजाशंकर महादेव मंदिर में करीब 400 श्रद्धालुओं व राहगीरों को कराया गया भोजन प्रसाद वितरण

सूरत। अधिक मास के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति, अलथान-वेसु द्वारा रविवार को जीआईडीसी पांडेसरा स्थित गिरजाशंकर महादेव मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के यजमान महावीर प्रसाद बिहाणी (सेंटोसा हाइट्स) परिवार के सहयोग से आयोजित भंडारे में सुबह 8 बजे से लगभग 400 श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भोजन प्रसाद कराया गया।
इस सेवा कार्य में यजमान परिवार के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भोजन वितरण किया। समिति के राकेश बजाजवाला, हेमंत गर्ग, मनोज झुंझुनूवाला, मुकेश गोयनका, कपिल गर्ग, राजीव अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, अजय डालमिया, अरुण अग्रवाल तथा राकेश गुप्ता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
भोजन वितरण के दौरान समिति सदस्यों एवं यजमान परिवार ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं और राहगीरों को भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया तथा सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


