Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सेवा ही लक्ष्य : सातवें प्याऊ का शुभ उद्घाटन, जनसेवा के संकल्प को मिली नई मजबूती

साकेत सेवा फाउंडेशन एवं चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल से आमजन को मिलेगा शीतल पेयजल

सूरत। भीषण गर्मी के बीच आमजन को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाजसेवी कौशल खंडेलिया के सौजन्य तथा साकेत सेवा फाउंडेशन एवं चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा से स्थापित सातवें जनसेवा केंद्र “प्याऊ” का शुभ उद्घाटन 16 जुलाई 2026 को श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से स्थापित इस प्याऊ के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। संस्था द्वारा समाजहित के विभिन्न कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए यह सातवां प्याऊ स्थापित किया गया है, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में साँवर प्रसाद बुधिया, सुभाष डावर, दिनेश कटारिया, महेन्द्र सिंह भायल, रोहित शर्मा, मुरारी सराफ, रामावतार पारिख, प्रकाश बिंदल, राजावत जी, ममताजी, किंजल, देवेन्द्र गांधी, सुरेश ठुमर, वीर सिंह सोडा, मयूर भाई गोंडलिया, तुलसी भाई पुरोहित, रामरतन जी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने जनहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रकल्प न केवल जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त बनाते हैं। सभी ने साकेत सेवा फाउंडेशन और चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button