TAMILNDUसामाजिक/ धार्मिक

श्री किशोर बाफणा बने अध्यक्ष और ललित पिपाड़ा मंत्री

कांचीपुरम तेरापंथ सभा की नई टीम का हुआ शपथग्रहण

कांचीपुरम/ चेन्नई : श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, कांचीपुरम का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष श्री इन्दरचन्द धोका की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
नमस्कार महामंत्र सामुहिक समुच्चारण के पश्चात श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन हुआ। अध्यक्ष इन्दरचन्द धोका ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए दो वर्षीय कार्यकाल में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सभी से मिले अतुलनीय सहकार, सहयोग, अनुदान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री ने सम्पादित गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया।
आगामी 2026-2028 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से श्री किशोर बाफणा को अध्यक्ष मनोनीत किया। उपस्थित सदस्यों ने सम्मान किया। सभी सदस्यों ने मुनि श्री पुलकित कुमार के दर्शन किए। अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की –
अध्यक्ष : किशोर बाफना
उपाध्यक्ष : ज्ञानचंद धोका
मंत्री : ललित पिपाडा
सहमंत्री : पदम पिपाडा
सहमंत्री : दिलीप सिसोदिया
कोषाध्यक्ष : अशोक गादिया
चेन्नई से समागत श्री रमेश भंसाली ने नवमनोनित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुनिश्री ने कहा कि तेरापंथ एक मर्यादित धर्मसंघ है। सभा सर्वोच्च संस्था हैं। आज नवमनोनित टीम का गठन और शपथग्रहण हुआ। आप सभी संघ और संघपति की सेवा करते हुए समाज उत्थान के साथ भावी पीढ़ी में सत् संस्कारों का जागरण हो, ऐसे कार्य निरंतर गतिमान रखे।

मुनिप्रवर के मंगल पाठ के साथ कार्यवाही परिसम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button