businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली टेक्सटाइल मार्केट के सेल्समैन को शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

धीरज कुमार जैन को “एच-4 ट्रिनिट्री कैपिटल” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर कराया गया था निवेश

सूरत। परवत पाटिया क्षेत्र में रहने वाले एक सेल्समैन को शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 14.60 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर क्राइम सेल पुलिस ने पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

साइबर क्राइम सेल से मिली जानकारी के अनुसार, परवत पाटिया निवासी तथा सारोली टेक्सटाइल मार्केट में सेल्समैन की नौकरी करने वाले 21 वर्षीय धीरजकुमार जयंतीलाल जैन ने सोशल मीडिया पर “स्टॉक मार्केट में निवेश करें और वार्षिक गारंटी रिटर्न पाएं” जैसी एक लिंक देखी थी। लिंक पर क्लिक करते ही वह “एच-4 ट्रिनिट्री कैपिटल” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया।

ग्रुप में अन्य सदस्यों द्वारा दिखाए गए मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट देखकर धीरजकुमार को भरोसा हो गया। इसके बाद उसने ग्रुप एडमिन से संपर्क कर निवेश करने की इच्छा जताई। ठगों ने उसका फर्जी डिमेट अकाउंट खुलवाया और ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में किश्तों के जरिए कुल 14.60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

मामले की जांच कर रही सूरत साइबर क्राइम सेल पुलिस ने आरोपी सुनील किशन शिन्दे तथा विक्रम सुरेश शेटे को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के इंडसइंड बैंक खाते में फरियादी के 9.50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपियों ने अपने बैंक खातों की किट फरार साइबर ठगों को साइबर फ्रॉड के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button