लक्सस्टार सिवांची प्रीमियर लीग 4′ का हुआ ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित

चेन्नई : श्री सिवांची जैन युवा मंडल, चेन्नई द्वारा आयोजित ‘लक्सस्टार सिवांची प्रीमियर लीग 4’ का भव्य ऑक्शन कार्यक्रम सिवांची भवन, साहूकारपेट में अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सचिव भरत श्रीश्रीमाल के मंगलाचरण से हुई। अध्यक्ष सिद्धार्थ मुणोत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया।
इस भव्य ऑक्शन कार्यक्रम में लगभग 130 से अधिक खिलाड़ियों की नीलामी की गई, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लेकर अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन किया। कार्यक्रम में सिवांची मद्रास जैन संघ के अनेक गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे एवं सभी ने ऑक्शन की रोमांचक प्रक्रिया का आनंद लिया।
मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघवी ने स्पोर्ट्स कन्वीनर कुणाल कांकरिया के साथ सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिससे उपस्थित सभी सदस्यों में खेल भावना एवं आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में सिवांची स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य अनिल जीरावला, मनीष बालड़, राहुल बागरेचा, संजय देशरला एवं पंकज चोपड़ा का पूर्ण सहयोग, योगदान रहा।
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में खेलकूद भावना, युवाओं में उत्साह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




