सामाजिक/ धार्मिक

तेरापंथ भवन में कन्‍या संस्कार शिविर सम्पन्न, देशभर की 150 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

सूरत। परम पूज्य महावीरेखाश्रीजी की पावन निश्रा में तेरापंथ भवन में आयोजित पांच दिवसीय कन्या संस्कार शिविर उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिविर में देशभर से आई 150 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

शिविर के दौरान पूज्य साध्वीश्रीजी के मार्गदर्शन में बालिकाओं को धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, प्रेरणात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न रचनात्मक एक्टिविटीज़ का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवतियों को धर्म, संस्कृति, कला, समाज और राष्ट्र के आदर्शों से जोड़ना रहा।

आयोजकों ने बताया कि पूज्य साध्वीश्रीजी की निश्रा में आयोजित यह लगातार तीसरी कन्या संस्कार शिविर है, जिसे प्रतिभागियों और अभिभावकों का भरपूर सहयोग एवं उत्साह मिला।

शिविर को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं को आत्मनिर्भर, संस्कारित और समाज के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button