क्राइमसूरत सिटी

सूरत के पुणा क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का खुलासा, नाती ने ही की थी हत्या

सूरत। शहर के पुणा क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा लीलाबेन चौधरी की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। प्रारंभ में घटना को आत्महत्या के प्रयास के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सघन जांच और पूछताछ में सामने आया कि वृद्धा की हत्या उनके ही नाती ने की थी।
जानकारी के अनुसार, पुणा क्षेत्र स्थित अनमोल कॉम्प्लेक्स में रहने वाली लीलाबेन चौधरी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के 25 वर्षीय नाती निलेश पटेल ने पुलिस को बताया था कि उनकी नानी लंबे समय से जीवन से परेशान थीं और आत्महत्या का प्रयास कर रही थीं। उन्हें बचाने के दौरान चाकू लग जाने से हादसा हुआ था।
हालांकि मामले में कई तरह की शंकाएं पैदा होने पर पुणा पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम देसाई और उनकी टीम ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ कर जांच शुरू की। घटना स्थल पर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई।
पुलिस को शुरू से ही मामले में गड़बड़ी का अंदेशा था। तकनीकी जांच और कड़ी पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लीलाबेन अपने नाती हर्ष को नौकरी-धंधे को लेकर अक्सर समझाती और टोकती थीं। इसी बात से नाराज होकर हर्ष ने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की सख्त पूछताछ में आखिरकार हर्ष टूट गया और उसने अपनी नानी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button