आदर्श विद्या मंदिर फलसूंड का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ऑपरेशन सिंदूर, घूमर और शारीरिक पिरामिड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, भामाशाहों ने भी खोला सहयोग का पिटारा

आदर्श विद्या मंदिर फलसूंड का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
फलसूंड। विद्या भारती की शिक्षण संस्था आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय फलसूंड का वार्षिक उत्सव गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भामाशाहों के सहयोग एवं मेधावी छात्रों के सम्मान ने समारोह को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत प्रतापपुरी रहे, जबकि संत सानिध्य रावलपुरी जी मठ स्वामी जी की ढाणी का रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रतन सिंह जोधा ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला सचिव भंवरलाल कुमावत, जिला समिति सदस्य कुंभ सिंह चंपावत, गणेशमल राठी, PEEO प्रतिनिधि हरिराम सुथार, प्रबंध समिति अध्यक्ष नेपाल सिंह जोधा, व्यवस्थापक रिडमल सिंह जोधा एवं कोषाध्यक्ष डूंगरराम सऊ शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य गंगासिंह प्रतिहार ने बताया कि बहिन हवा सुथार ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि भैया कुनण सिंह ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर, रानी पद्मावती जौहर, घूमर, मूक अभिनय, शिशु वाटिका नृत्य, शारीरिक पिरामिड एवं कवि सम्मेलन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य वक्ता कुंभ सिंह चंपावत ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिरों में विद्यार्थियों को देश सेवा, त्याग, समर्पण और समाज सेवा की भावना से जोड़कर जागरूक नागरिक बनाया जाता है।
विधायक महंत प्रतापपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श विद्या मंदिरों में शिक्षा और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय देशभर में लाखों विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के योग्य नागरिक बनाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मद से निर्मित कक्षा-कक्षों, स्वर्गीय मांगीलाल राठी की स्मृति में निर्मित जलमंदिर तथा टावरी परिवार द्वारा स्वर्गीय नारायणदास एवं रानीदान की स्मृति में बनाए गए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया गया।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सवाईराम सुथार झलोडा ने 2.51 लाख रुपये, रतन सिंह जोधा ने टीनशेड, गणेशमल राठी ने शिशुवाटिका सामग्री, पृथ्वी सिंह राजमथाई ने 21 हजार रुपये एवं पुरस्कार, भूरदान कजोई ने 11 हजार रुपये नकद व 2 कूलर, हरिराम सुथार ने 5100रुपये, खेतेश्वर मोबाइल ने 1 कूलर, संजय टावरी ने 3 कूलर, जसवंत कुमावत ने 5000 रुपये तथा रिडमल सिंह जोधा ने 10 हजार रुपये सहयोग राशि की घोषणा की। अन्य भामाशाहों ने भी विद्यालय के विकास में सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन बहिन दिया शर्मा एवं भैया राकेश सुथार ने किया, जबकि अंत में व्यवस्थापक रिडमल सिंह जोधा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सत्यनारायण गौतम, ललित जैन, दुर्गादास सिंह जोधा, जगदीश जीनगर, अर्जुनराम, उगम कंवर, सवाईराम कुमावत, हरुपुरी, फूसाराम जलानी, पारसमल कुमावत, ग्राम विकास अधिकारी भीमदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष हजारी कुमावत, भारत विकास परिषद सदस्य खींव सिंह रावलोत, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह जोधा, मदन सिंह जोधा, कुलदीप सिंह जोधा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



