पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का समापन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं चुंबकीय थैरेपी से विभिन्न रोगों का किया गया उपचार

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच अल्थान जागृति एवं शांतम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर 10 मई से 14 मई 2026 तक शांतम हॉल, रीगा स्ट्रीट, वेसु कैनाल रोड स्थित परिसर में आयोजित किया गया।शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बिना दवा के एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं चुंबकीय थैरेपी के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया गया। शिविर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक तथा सायं 4 बजे से 8 बजे तक संचालित हुआ।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया कि शिविर में राजस्थान के प्रख्यात थैरेपिस्ट सत्यनारायण चौधरी एवं महिला थैरेपिस्ट जुही चौधरी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।अध्यक्ष अमृत वर्षा केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आंख, कान, नाक, गला, पुराना सिरदर्द, शुगर, डिप्रेशन, साइटिका, बवासीर, ब्लड प्रेशर तथा हाथ-पैरों में झनझनाहट सहित अनेक रोगों का उपचार किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में किशोर बिंदल, रश्मि साबू, सुमन गर्ग, विमल गर्ग, प्रकाश बिंदल, अजय अग्रवाल, अमित केडिया तथा गणेश अग्रवाल उपस्थित रहे।शिविर के सफल आयोजन में विनोद अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा राजेश अग्रवाल, पदम बोकाड़िया, हरेंद्र सराफ़ एवं दीपक बांका का भी विशेष सहयोग रहा।संस्था की ओर से राधिका अग्रवाल, रेणु केडिया, कविता गोयल एवं क्षमता गोयल उपस्थित रहीं।वहीं पांचों दिनों तक सेवा कार्य में पायल अग्रवाल, सुषमा बोथरा एवं नीतू गाड़िया सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देती रहीं।




