राजनीतिसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले के विरोध में राजस्थानी समाज का प्रदर्शन

न्याय यात्रा में केसरी दुपट्टों के साथ विभिन्न समाजों के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

सूरत। स्थानीय स्वराज्य चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी खुमानसिंह दरजावत पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को राजस्थानी समाज द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत के वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस ने राजस्थानी समाज के उम्मीदवार खुमानसिंह दरजावत को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने दिग्गज नेता दिनेश पुरोहित को दोबारा उम्मीदवार बनाया था। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इसके अलावा क्षेत्र में क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा था।
मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार दिनेश पुरोहित भारी मतों से विजयी घोषित हुए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विपक्षी मतों के बंटवारे के कारण भाजपा को फायदा हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस का आरोप है कि मतगणना केंद्र से बाहर निकलते समय पुलिस की मौजूदगी में विजयी उम्मीदवार दिनेश पुरोहित और उनके समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी खुमानसिंह दरजावत पर हमला किया। हालांकि खुमानसिंह ने संयम बनाए रखा और किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।
घटना के विरोध में राजस्थानी सर्व समाज द्वारा न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। सुबह वनिता विश्राम से शुरू हुई न्याय यात्रा पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
न्याय यात्रा में खुमानसिंह दरजावत स्वयं अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोग केसरी दुपट्टे पहनकर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस के पार्षद अरशद जरिवाला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button