उधना में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 17 से 23 मई तक
भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से

सूरत। उधना स्थित आशा नगर सोसाइटी-1 में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर सार्वजनिक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन श्री रामायण प्रचार मण्डल के तत्वाधान में रविवार 17 मई से 23 मई 2026 तक संपन्न होगा।
कथा का आयोजन आशा नगर सोसाइटी-1, राजस्थान विद्यालय के सामने, उधना (सूरत) में किया जाएगा। व्यास पीठ पर विराजमान होकर संदीप जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 17 मई को प्रातः 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो लाभेश्वर महादेव मंदिर, रणछोड़ नगर, उधना से कथा स्थल तक पहुंचेगी। वहीं कथा की पूर्णाहुति, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान 24 मई 2026, रविवार को सुबह 8:00 बजे आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन से जुड़े सभी सदस्य तैयारियों में उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं। संस्था की ओर से सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया गया है कि वे परिवार एवं मित्रों सहित इस मंगलमय आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।



