क्राइमसूरत सिटी

सूरत पुलिस ने कर्नाटक के चार मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा

चांदी की मूर्तियां और आभूषण सहित 8.50 लाख रुपये का माल बरामद, चार चोरी के मामलों का खुलासा

सूरत। कर्नाटक राज्य के अलग-अलग तीन जिलों के चार मंदिरों से चांदी की मूर्तियां और आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को सारोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.50 लाख रुपये का मुद्दामाल बरामद कर चार मंदिर चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है।

सारोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एस.आर. वेकरिया तथा सर्विलांस टीम के पीएसआई यू.बी. मेंदपरा सहित पुलिसकर्मी नियोल चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सहायक हेड कांस्टेबल हिम्मतभाई मावजीभाई और पुलिसकर्मी मनीषभाई विठ्ठलभाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंतरोली गांव की ओर से पैदल आ रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उनकी पहचान भुरजीभाई खेमचंदभाई उर्फ केमचंद मखोडिया (44 वर्ष), निवासी काचला फलिया, सिमलिया खुर्द, तहसील एवं जिला दाहोद तथा उसके साथी विजयभाई बाबूभाई गुंडिया (27 वर्ष), निवासी गुंडिया फलिया, दिवानियावड गांव, तहसील गरबाडा, जिला दाहोद के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7,98,003 रुपये कीमत की 4,413.050 ग्राम वजन की चांदी की विभिन्न मूर्तियां और आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा 11 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन और 41 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 8,50,003 रुपये का मुद्दामाल पुलिस ने कब्जे में लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद चांदी का सामान कर्नाटक के अलग-अलग तीन जिलों के चार मंदिरों से चोरी किया गया था। इन मामलों में संबंधित पुलिस थानों में घरफोड़ चोरी के चार मामले दर्ज थे। सारोली पुलिस की कार्रवाई से इन सभी मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button