नया नेतृत्व, नव संकल्प: ‘स्वर्णमंगलम’ के साथ नारी शक्ति का शिखर की ओर शंखनाद
दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सूरत में संपन्न, ज्योति राठी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरण लड्ढा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

सूरत।सूरत की धरा पर आयोजित अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘स्वर्णमंगलम’ राष्ट्रगान की गौरवमयी गूंज और नए संकल्पों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों ने संगठन की भावी दिशा और नारी सशक्तिकरण के नए आयामों पर मंथन किया।
समापन सत्र के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रमुख वक्ता श्री अरविन्द साबू ने ‘परम श्रेय क्या है’ विषय पर ओजस्वी आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई वैचारिक ऊर्जा और सेवा भाव का संचार किया।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू बांगड़ ने देश के 27 प्रदेशों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बिमला जी साबू ने संगठन के मुख्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए श्रीमती ज्योति राठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्रीमती किरण लड्ढा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। 
अधिवेशन के दौरान आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा पोरवाल, नीरू साबू और वंदना भंडारी का विशेष योगदान रहा।
इस राष्ट्रीय आयोजन की सफलता में गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजुश्री काबरा, प्रांतीय सचिव श्रीमती कांता मोदानी तथा सूरत जिला अध्यक्ष श्रीमती बीना जी तोषनीवाल का कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी प्रबंधन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
आयोजन की सफलता में महेश्वरी महिला मंडल, मुस्कान महिला मंडल और महिला मंडल वेस्ट सहित गुजरात प्रांत और सूरत जिला की सभी समितियों का सक्रिय सहयोग रहा, जिनका मंच से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सूरत जिला सचिव श्रीमती प्रतिभा मोलासरिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सूरत जिला माहेश्वरी सभा, नवयुवक मंडल, युवा संगठन, यूथ क्लब तथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं



