businessगुजरात

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल की सुमुल में इंडस्ट्रियल विजिट

डायरी उद्योग की आधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया और मैनेजमेंट सिस्टम की ली जानकारी

सूरत। द साउदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की इंडस्ट्रियल टूर कमिटी के चेयरमैन अरविंद बाबावाला सहित चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को सूरत डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (सुमुल) में इंडस्ट्रियल विजिट की। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य डेयरी उद्योग की आधुनिक कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया और मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी प्राप्त करना था।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि विजिट के दौरान सुमुल के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को संस्था की स्थापना, विकास यात्रा और वर्तमान कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दूध संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान चेंबर के प्रतिनिधियों ने सुमुल के आधुनिक प्लांट और तकनीक का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में गहराई से समझ प्राप्त की। साथ ही डेयरी क्षेत्र में नवाचार और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे कदमों की भी जानकारी ली गई।
यह इंडस्ट्रियल विजिट उद्योग और सहकारी क्षेत्र के बीच सकारात्मक संवाद बढ़ाने तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button