सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
श्री श्याम मंदिर में कन्या पूजन एवं हवन का हुआ आयोजन

सूरत,श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्री के उपलक्ष में गुरुवार को कन्या पूजन का आयोजन सवा ग्यारह बजे से श्री श्याम मंदिर के अंजनी हॉल में किया गया। इस दौरान दो सौ से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया एवं उन्हें प्रसाद परोसा गया। ट्रस्ट द्वारा सभी कन्याओं को दक्षिणा के साथ जीवन उपयोगी सामान भी दिया गया। इस मौके पर शाम सात बजे से मंदिर प्रांगण में हवन किया गया। हवन में कार्यकारिणी सदस्यों ने आहुति दी।



