राजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

पालनपुर में एंबुलेंस रुकवाकर कराया गया नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी

तेरापंथ युवक परिषद की पहल से परिवार ने दिखाई जागरूकता

सूरत/जोधपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा तेयूप सरदारपुरा के प्रयासों से एक प्रेरणादायक नेत्रदान का मामला सामने आया है। जोधपुर निवासी स्वर्गीय श्री धनपत राज सिंघवी का अहमदाबाद में हृदयघात के कारण निधन हो गया था।
परिषद के पुष्पांजलि ग्रुप में सूचना मिलते ही नेत्रदान के राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश जैन तथा राष्ट्रीय सह-प्रभारी कुलदीप नवलखा ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। उस समय उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंघवी एवं धीरज सिंघवी पार्थिव देह को एंबुलेंस से अहमदाबाद से जोधपुर ले जा रहे थे।
परिवार की सहमति और जागरूकता के चलते बीच रास्ते में पालनपुर स्थित सिविल अस्पताल के नेत्र बैंक पर एंबुलेंस रुकवाकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस सराहनीय पहल से स्वर्गीय सिंघवी के दोनों कॉर्निया से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी।
परिषद ने परिवारजनों की इस संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। परिषद द्वारा हाल ही में सर्व समाज के सैकड़ों लोगों के नेत्रदान भी सफलतापूर्वक कराए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button