सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

निकिता शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

सूरत। विप्र फाउंडेशन सूरत अध्यक्ष घनश्याम सेवक के सौजन्य से निकिता शर्मा (पुत्री श्री राजेश शर्मा) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विप्र गौरव भवन, सारोली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष तोला राम सारस्वत, महामंत्री सज्जन महर्षि, संगठन महामंत्री मीठा लाल ,दामोदर गौड़, राजस्थान युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह राजपुरोहित, लघु उद्योग भारती सूरत के अध्यक्ष एवं राजस्थान युवा संघ के उपाध्यक्ष राम अवतार पारीक, पंकज शर्मा, महेंद्र चौधरी, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष पुखराज जी खंडेलवाल, एसएमसी पार्षद एवं वाइस चेयरमैन अशोक पोखरणा, समाज सेवी मातादीन काबरा ,गंगाधर जाट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन के चिकित्सा प्रभारी और राजस्थान युवा संघ संगठन मंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि पुत्री निकिता शर्मा के जन्मदिवस को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में एकत्रित 75 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, जीवन ज्योत ब्लड सेंटर की टीम एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रक्तदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button