क्राइमसूरत सिटी

पुरानी बॉम्बे मार्केट में 94.02 लाख की ठगी, अकाउंटेंट गिरफ्तार

सूरत, 18 मार्च। वऱाछा स्थित पुरानी बॉम्बे मार्केट की गोकुल सिल्क फर्म में 94.02 लाख रुपये की हेराफेरी करने वाले अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्म के नाम पर अलग-अलग व्यापारियों के फर्जी खरीद बिल बनाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी।
पुलिस के अनुसार, अडाजन हनीपार्क रोड स्थित 79/स्क्वेयर में रहने वाले पियूषभाई ललितभाई बुद्धदेव वऱाछा की पुरानी बॉम्बे मार्केट में दुकान नंबर C/12 पर “गोकुल सिल्क” नाम से साड़ी का व्यापार करते हैं। उनके यहां पिछले तीन वर्षों से अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहे श्रवण बाबूभाई इंदवे (उम्र 42, निवासी आनंदी टाउनशिप, डेलाडवा गांव, डिंडोली, सूरत; मूल निवासी महाराष्ट्र) ने 22 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच यह ठगी की आरोपी ने विभिन्न व्यापारियों के नाम पर फर्जी खरीद बिल तैयार कर कुल 94.02 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए और बाद में दुकान पर आना बंद कर दिया। जांच में पूरी सच्चाई सामने आने के बाद व्यापारी पियूषभाई की शिकायत पर वऱाछा पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 316(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत केस दर्ज कर पीएसआई एस.आर. राठौड़ की टीम ने आरोपी श्रवण इंदवे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button