businessअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

दीपावली पूर्व सुरक्षा मार्गदर्शन: कपड़ा व्यापारियो को सतर्कता बरतने की अपील

सूरत।दीपावली पर्व के समय सूरत के कपड़ा बाजारों में व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता रहती है। इसी दौरान असामाजिक तत्व व्यापारी भाइयों की सरलता और व्यस्तता का लाभ उठाकर आर्थिक क्षति पहुँचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे समय में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।

इसी संदर्भ में आज दिनांक 27 सितम्बर 2025, शनिवार को माननीय गृहराज्य मंत्री श्री हर्षभाई संघवीजी एवं माननीय पुलिस कमिश्नरश्री अनुपमसिंह गहलोत सर की प्रेरणा से डीसीपी जोन 2 श्रीमती कानन देसाईजी, एसीपी इको सेल श्री जी.ऐ. सरवैया सर एवं सलाबतपुरा पुलिस इन्स्पेक्टर श्री के.डी. जडेजा सर फोस्टा कार्यालय, मिलेनियम मार्केट-1, रिंग रोड, सूरत पधारे। उन्होंने दीपावली के दौरान व्यापार में अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमे मुख्यत निम्न बातो को ध्यान में रखने की बात कही गई।

कीमती(मूल्यवान) वस्तु दुकान मे 1. किसी भी प्रकार की कीमती (मूल्यवान) वस्तु दुकान में रखकर न जाये |

2. कोई आर्थिक वस्तु/केश (नकद) दुकान में न रखकर जावे।

3. अपनी दुकान को लोक करते समय लोक की सपूर्णतया जाँच करे। दुकान की चाबी अपने या विश्वासु को ही दे। यदि आपको लगे की चाबी किसी और के पास रहती थी तो दुकान का लोक चेंज करवादे, क्योकि अतिरिक्त डुप्लीकेट चाबी बन जाने की सम्भावना रहती है।

4. किसी भी अनजान व्यापारी से व्यापार न करे। नए खातेदार या किसी बाहरी व्यापारी जिसे आप ज्यादा समय से नही जानते है उनसे व्यापार से बचे या अधिक माल का लेनदेन न करे।

5. पार्टी को डिलीवरी केवल गंतव्य स्थान या डिलीवरी एड्रेस पर ही दे, किसी भी अंजन के कहने पर बिच रास्ते में या एनी टेम्पो में माल डिलीवरी न करे ।

6. अपरिचित व्यापारी के WHATSAPP कोल पर बिलकुल भरोसा ना करे अथवा बिना जाने माल ना दे।

7. बैंक में अधिक केस (नकद) जमा करने या निकालने जाते समय 2 या 3 स्टाफ साथ अवश्य जरुर भेजे |

8. यदि आपके पास केस (नकद) है और दुकान के रास्ते किसी भी भीड़, जहा अधिक लोग जमा हो, वैसी भीड़ में जाने से आप बचे और सुरक्षित आप दुकान पर वापिस आये |

9. अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी केमेरा चालू रहे इसका अवश्य ध्यान रखे एवं उसको अपने मोबाईल में देख सके उसकी उचित व्यवश्था रखे, एवं सुरक्षा हेतु निर्देश हैं कि सीसीटीवी DVR को सार्वजनिक नजर से छुपाकर रखा जाए, ताकि छेड़छाड़ व गलत मानसिकता के लोगो को न मिल सके |

10. अपने मार्केट के मेनेजर, सिक्युरिटी गार्ड, पुलिस प्रशाशन एवं फोस्टा कार्यालय के नम्बर अपने पास अवश्य रखे, जिससे जरूरत के समय आप संपर्क कर सकते है।

11. सभी मार्केट के अध्यक्षश्री/सचिवश्री से विशेष निवेदन है की मार्केट की सिक्युरिटी/सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देवे।

FORUM यह अभियान कपड़ा मार्केट के अलग-अलग 5 ज़ोनों में चलाया जाएगा। वाद्ध, समाद्ध, सुरक्षा सर्वापार इस अवसर पर फोस्टा पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सुरक्षा संबंधी सुझावों को अमल में लाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button