सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति ने वृद्धाश्रम में कराया तेरहवीं बार भोजन सेवा

सूरत। अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति, अलथान–वेसु द्वारा डिंडोली स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को दोपहर 11:30 बजे भोजन (प्रसाद) सेवा का आयोजन किया गया। यह समिति द्वारा आयोजित तेरहवीं भोजन सेवा थी।
इस अवसर पर यजमान रमाकांत टिबरेवाल ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए भोजन सेवा कराई। कार्यक्रम में समिति के राकेश बजाजवाला, कपिल गर्ग, मुकेश गोयनका, संजय अग्रवाल, सीताराम बेरीवाला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर सेवा कार्य किया।
सभी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया। इस सेवा कार्य से वृद्धाश्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना रहा। समिति ने आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button