Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
शांतिदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की राशन सामग्री

सूरत। शांतिदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत की ओर से 8 अगस्त 2026 को जरूरतमंद महिलाओं के लिए सेवा कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा स्वरूपी महिलाओं को एक माह की आवश्यक राशन सामग्री ससम्मान वितरित की गई।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य केवल राशन सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सहयोग, सुरक्षा और अपनत्व का भाव जगाने का प्रयास है। ट्रस्ट का मानना है कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब जरूरतमंद लोगों तक सहायता के साथ सम्मान और संवेदना भी पहुंचे।
इस सेवा कार्य के माध्यम से ट्रस्ट ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए जरूरतमंद महिलाओं के साथ आत्मीयता से जुड़ने का प्रयास किया।



