मिशन दृष्टि 2026 के तहत टीपीएफ सूरत ने रचा नया कीर्तिमान
22 विद्यालयों में लगभग 20 हजार स्कूली बच्चों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच

सूरत। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) सूरत ने राष्ट्रव्यापी अभियान “मिशन दृष्टि 2026” के तहत एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच अभियान आयोजित कर सामाजिक सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया। अभियान के दौरान शहर के 22 विद्यालयों में 17 प्रमुख नेत्र चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 20 हजार स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर दृष्टिदोष और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की।
टीपीएफ सूरत की अध्यक्षा सुमन सुखानी ने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के अभियान से विद्यार्थियों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही समय रहते उपचार की दिशा भी सुनिश्चित होती है।
फोरम के मंत्री सुदर्शन छाजेड़ ने अभियान की सफलता का श्रेय टीम भावना, चिकित्सकों के सहयोग और टीपीएफ सदस्यों के समर्पण को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
अभियान को राष्ट्रीय सह-संयोजक अमित चौपड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश झाबक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत जैन तथा करण परिख के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से विशेष मजबूती मिली।
कार्यक्रम का सफल संयोजन फेनिल परिख, भौमिक शाह एवं भावेश परमार ने किया। वहीं टीपीएफ फ्यूचुरा के युवा सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीपीएफ सूरत ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
[23:53, 22/7/2026] Textile Yuva Brigade: भारी वर्षा के बीच धर्ममय बना पर्वत पाटिया, उल्लास के साथ हुआ साध्वी मोक्षांजना श्रीजी का श्री सुरंजनोत्कर्ष वर्षावास -2026 चातुर्मास प्रवेश
आत्मा पर लगे दाग धोने का सुनहरा अवसर है चातुर्मास : साध्वी मोक्षांजना श्रीजी
ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, बारिश में भी युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह रहा चरम पर




