businessTextileक्राइमसूरत सिटी

पीपलोद के ग्रे कपड़ा कारोबारी से 97 लाख रुपये की ठगी,दो दलाल और छह व्यापारी दुकानें बंद कर फरार

शुरुआत में 6.50 लाख रुपये का भुगतान कर जीता भरोसा, बाद में लाखों का ग्रे कपड़ा लेकर गायब हुए आरोपी

सूरत। पीपलोद क्षेत्र के दो कपड़ा कारोबारियों के साथ करीब 97 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने से कपड़ा बाजार में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि दलालों और व्यापारियों के एक गिरोह ने लाखों रुपये का ग्रे कपड़ा उधार में मंगवाया और भुगतान का समय आने पर दुकानें बंद कर फरार हो गए।

पीपलोद निवासी निशिथभाई योगेशचंद्र गुलाटी ने डुमस पुलिस थाने में दो कपड़ा दलालों और छह व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। निशिथभाई करंज और किम में लूम्स के कारखाने संचालित करते हैं तथा अपनी पत्नी अमिताबेन के साथ आकाश पॉलिएस्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और बीको ट्विटेक्स लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे डुमस रोड स्थित कार्यालय से ग्रे कपड़े का बड़ा कारोबार करते हैं।

शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में कपड़ा दलाल विजेंद्र शर्मा( निवासी सिद्धेश्वर काम्प्लेक्स,सिद्धेश्वर सोसायटी पूणा गांव) ने कंपनी के सेल्समैन से संपर्क कर पूणा कुंभारिया स्थित कुबेरजी विजन मार्केट में  सुदर्शन फैशन के संचालक मोतीलाल सैनी के साथ व्यापार शुरू कराया। समय पर भुगतान का भरोसा दिलाए जाने पर करीब 17 लाख रुपये का ग्रे कपड़ा उधार भेजा गया।

इसके बाद फरवरी 2025 में विजेंद्र शर्मा की पहचान के माध्यम से दलाल विक्की मेहता से मुलाकात हुई। विक्की मेहता ने व्यक्तिगत रूप से भुगतान की जिम्मेदारी लेते हुए भाठेना मिलेनियम -4  मार्केट में पूजा आर्ट के सुभाष  उदय भाई जैन, गोडादरा स्थित अवध ऋतुराज मार्केट में  नव वधु (ब्राइड्स प्राइड़) फर्म के चंद्रप्रकाश वैष्णव, गोडादरा  राघव माधव टेक्सटाईल मार्केट की तान्या टेक्सटाइल के मनीष कुमार शुक्ला,रिंग रोड साई दर्शन मार्केट की फर्म वामन फैशन के बस्तीराम सरगरा और हरिओम मार्केट की अजय क्रिएशन के अजय सुरेशकुमार दायमा के साथ व्यापार शुरू कराया। इन सभी पार्टियों को अलग-अलग चरणों में लाखों रुपये का ग्रे कपड़ा उधार सप्लाई किया गया।

आरोपी कपड़ा दलाल विजेंद्र द्वारकाप्रसाद शर्मा के माध्यम से विभिन्न व्यापारियों को कुल 96,94,481 रुपये का ग्रे कपड़े का माल उधार में बेचा था। इसमें सुदर्शन फैशन के मालिक मोतीलाल हीरालाल सैनी को  16,96,475 रुपये दलाल विजेंद्र शर्मा के रेफरेंस से दलाल विक्की मेहता के माध्यम से पूजा आर्ट के मालिक सुभाषभाई उदयभाई जैन को  26,64,904, रुपये नव वधु ब्राइड्स प्राइड के मालिक चंद्रप्रकाश सतीश वैष्णव को . 23,62,835 रुपये , तान्या टेक्सटाइल के मालिक मनीषकुमार शक्तिप्रसाद शुक्ला को र 3,95,148 रुपये, वामन फैशन के मालिक बस्तीराम सरगरा को  8,70,599 रुपये तथा अजय क्रिएशन के प्रोपराइटर अजय सुरेशकुमार दायमा को  17,04,520 रुपये का ग्रे कपड़ा सप्लाय किया था।
उक्त सभी लेन-देन के एवज में कुल . 96,94,481 रुपये का भुगतान आज दिन तक हमें नहीं किया गया है।
आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के इरादे से सुनियोजित तरीके से यह कृत्य किया तथा अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें और मोबाइल फोन बंद कर सूरत से फरार होकर व्यापारी होने के नाते  आपराधिक विश्वासघात किया है।

व्यापारियों ने शुरुआत में मात्र साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान कर शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया था। लेकिन जब बकाया भुगतान का समय आया तो अजय क्रिएशन के मालिक द्वारा दिए गए चेक बैंक से बाउंस हो गए। अन्य व्यापारियों ने भी भुगतान टालने के लिए बहाने बनाने शुरू कर दिए।

बाजार में पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि उक्त गिरोह ने अन्य कई व्यापारियों के साथ भी इसी प्रकार करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है।

कुल 1,03,79,325 रुपये मूल्य के ग्रे कपङे के के एवज में  माल के आरोपियों ने केवल आंशिक भुगतान किया और शेष 96,94,481 रुपये की राशि हड़पकर धोखाधड़ी की।  पीड़ित व्यापारी ने डुमस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की आगे की जांच इको सेल पुलिस इंस्पेक्टर के.वी.बारिया द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button