सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मेहंदी के जरिए महिलाओं ने उठाई गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

27 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपेगा गौ सम्मान आह्वाहन अभियान

सूरत। गोडादरा स्थित नागदा ब्राह्मण समाज की वाड़ी में गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तहत महिलाओं ने मेहंदी लेखन कार्यक्रम आयोजित कर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जनजागरण किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से “गौमाता राष्ट्रमाता”, “गोहत्या बंद हो”, “गौ सम्मान आह्वाहन अभियान” और “गौ माता की जय” जैसे संदेश लिखकर अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

अभियान से जुड़े प्रेम शर्मा ने बताया कि देशभर में संतों के सान्निध्य में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से गौ सम्मान आह्वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसके दूसरे चरण के अंतर्गत 27 जुलाई को सूरत में अग्र मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु द्वाराचार्य राजेंद्रदास जी देवाचार्य महाराज की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय पर भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में 27 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अभियान का समर्थन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के संयोजक गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button