26 जुलाई को होगा माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, सूरत का चुनाव
सात कार्यकारिणी सदस्यों का होगा निर्वाचन, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति
सूरत। माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, सूरत की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 1 जुलाई 2026 को अध्यक्ष हरी प्रकाश पेड़ीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि कार्यकाल पूर्ण होने पर सात कार्यकारिणी सदस्य निवृत्त होंगे। इनमें हरी प्रकाश पेड़ीवाल, ओम प्रकाश मूंदड़ा, दिनेश चांडक, अमित राठी, प्रवेश मोहता, बद्री नारायण भूतड़ा एवं उमेश चौधरी शामिल हैं।
इनके स्थान पर सात नए कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को माहेश्वरी भवन, सिटी लाइट, सूरत में आयोजित किया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सीए हरीशंकर तोषनीवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सत्यनारायण दरगड़ एवं राम प्रकाश झंवर को सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मण्डल के पदाधिकारियों ने सभी पात्र सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
फ़ोटो नही है




