businessTextileसूरत सिटी

सूरत टेक्सटाइल मार्केट चुनाव में रोचक मुकाबले के आसार, 53 उम्मीदवार मैदान में

74 नामांकन पत्र वितरित, अंतिम दिन तक 53 फार्म जमा; 4 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

सूरत। दी सूरत टेक्सटाइल मार्केट को-ऑपरेटिव शॉप एंड वेयर हाउसेस सोसायटी लिमिटेड (एसटीएम मार्केट) के आगामी चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। नामांकन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 53 उम्मीदवारों ने चुनाव कार्यालय में अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव कार्यालय से कुल 74 नामांकन पत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 53 उम्मीदवारों ने अपने फार्म भरकर जमा कराए, जबकि 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लेने के बावजूद जमा नहीं किए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन, अनिल अग्रवाल और महेंद्रपाल ने बताया कि नामांकन जमा करने वाले सभी 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

बताया जा रहा है कि चुनाव में दो पैनल आमने-सामने उतर सकते हैं। निवर्तमान पैनल में जहां पुराने सदस्यों के साथ दो नए नाम शामिल किए गए हैं, वहीं विपक्षी पैनल में कई नए चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे इस बार चुनाव में कड़ा और दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में 3 और 4 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 4 जुलाई की शाम 6 बजे तक अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 8 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन अंतिम उम्मीदवारों की सूची भी घोषित कर दी जाएगी।

एसटीएम चुनाव में कुल 1262 मतदाता हैं, लेकिन 275 मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर रखा गया है। ऐसे में अंतिम सूची में शामिल 987 मतदाता मतदान करेंगे। ये मतदाता 17 सामान्य, 2 महिला आरक्षित और 1 अनुसूचित/पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीटों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

इस बार चुनाव में विरोधी गुट ने लीज के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। विपक्ष की ओर से कई मजबूत नए चेहरों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक बन गया है।

*एसटीएम चुनाव समिति की ओर से जारी लिस्ट:-*
राजेंद्रकुमार मंगललाल ओराडिया, हरबंशलाल शोभाराम अरोड़ा, फूलचंद लालचंद राठौड़, मदनगोपाल पोखरदास नारंग, गोविंदराम गंगाराम नारंग, पवनकुमार लेखराज छलीघ, कमलविजय रामचंद्र तुलसियान, दिनेशकुमार मीठालाल राठौड़, कमलेश उमेदमल जैन, राजेश अर्जुनदास पमनानी, रमेशचंद्र शिवलालजी दोशी, निर्मला प्रकाशचंद्र जैन, बिमलादेवी रामअवतार साबू, ललितकुमार चंपालाल रांका, जसराज मोहनलाल भोगर, गणेश सोहनलाल जैन, ख्यालीलाल एम. शाह, जयवंत कन्हैयालाल बोल्या, नरेशकुमार भगवानदास गुप्ता, नरेन्द्र रामअवतार साबू, रितिका कुमार छतवानी, विनीत बिमलप्रसाद जैन, रमेशचंद मनोहरलाल भाटिया, मोहनलाल कोटूराम नंदवानी, कनयालाल मांगीलाल राठी, श्रीराम कनयालाल राठी, ओमप्रकाश गोविंदराम नारंग, नीलांभाई कांतिलाल शाह, यमुना नीलम शाह, ललित कुमार मोहनलाल जैन, हरेन्द्र कुमार हरिराम साहनी, विकास राजकुमार गुप्ता, मंजूबेन अनिलकुमार चेलावत, रंगनाथ जी. सारडा, हेमंतकुमार जी. जैन (शाह), जयकांत त्रिभोवनदास वाजा, किशनसिंह जोधसिंह झाला, पारसमल भंवरलाल चौधरी, मनोजकुमार शिखरचंद जैन, जितेंद्र कांतिलाल जैन, मनीष कांतिलाल जैन/ अजीत डालचंद जैन, हितेश मोहनलाल दोशी, सुरेशकुमार डूंगरचंद, हरिश्चंद्र कजोरीमल जैन, सोमपाल दसुराम नारंग, ख्यालीलाल एन. सिसोदिया, शीतल जैन, नरेंद्र खेमराज भोगर, परिमल चंद्रकांत जरीवाला, चंद्रकांत वसंतलाल जरीवाला, प्रेमभाटिया, पारसमल खिमराज जैन एवं मदनलाल खिमराजजी जैन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button