businessTextileक्राइमराजस्थानसूरत सिटी

दो साल से फरार कपड़ा ठगी का आरोपी राजस्थान के फलोदी से गिरफ्तार

सारोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.48 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीसरा आरोपी भी दबोचा

वसूरत। टेक्सटाइल व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को सारोली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारोली स्थित आर.जी. एम्पायर टेक्सटाइल मार्केट में “मयंक सिल्क मिल्स” के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी , जो महावीर ट्रेडर्स का प्रोपराइटर है, , जो पीराराम महेंद्रकुमार फर्म का प्रोपराइटर है, तथा दलाल ने आपसी मिलीभगत से व्यापार शुरू किया था। शुरुआत में समय पर भुगतान कर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया।

इसके बाद आरोपी पारसमल भंसाली ने 26 जुलाई 2016 से 21 नवंबर 2016 के बीच अलग-अलग बिलों के जरिए 6 लाख 81 हजार 52 रुपए का प्रिंटेड कपड़ा मंगवाया, जबकि आरोपी पीराराम गवारिया ने 6 जून 2017 और 7 जून 2017 को अलग-अलग बिलों से 1 लाख 67 हजार 963 रुपए का माल मंगवाया। इस प्रकार कुल 8 लाख 48 हजार 915 रुपए का माल लेने के बावजूद रकम का भुगतान नहीं किया गया।

जब व्यापारी ने बकाया राशि की उघरानी की तो आरोपियों ने लगातार टालमटोल की, झूठे वादे किए और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचकर व्यापारी के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात किया था। इस संबंध में सारोली पुलिस स्टेशन में  आईपीसी की धारा 409, 420, 504, 506(2) और 120(B) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सूरत पुलिस कमिश्नर , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-1, डीसीपी जोन-2 तथा एसीपी “डी” डिवीजन के मार्गदर्शन में टेक्सटाइल मार्केट से जुड़े आर्थिक अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर एस.आर.वेकरिया के नेतृत्व में सर्विलांस पीएसआई यू.बी.मेंदपरा और टीम ने शिकायतकर्ता से पुनः पूछताछ की, बाजार क्षेत्र में जांच की तथा तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन सोर्सेस के आधार पर जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पता चला कि सीआरपीसी की धारा 70 के तहत वारंट वाला फरार आरोपी पीराराम गवारिया राजस्थान के फलोदी जिले के राणेरी गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई अजितभाई ठाकोर, एएचसीओ संजयभाई वेलजीभाई तथा पुलिसकर्मी सजाणाभाई वर्धाभाई की टीम को तत्काल राजस्थान रवाना किया गया। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी  पीराराम गँवारिया(उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में पहले आरोपी पारसमल बाबूलाल जैन (भंसाली) तथा विनोद महेंद्र भंसाली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सारोली पुलिस की इस कार्रवाई को टेक्सटाइल व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण और सराहनीय माना जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button