माहेश्वरी लक्जरिया में दो दिवसीय सत्संग व भक्ति महोत्सव 31 मई से
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बड़ा रामद्वारा जोधपुर के महंत परमहंस संत श्री डॉ. रामप्रसादजी महाराज का मिलेगा सानिध्य

सूरत। परवत पाटिया स्थित माहेश्वरी लक्जरिया में आगामी 31 मई एवं 1 जून को आयोजित होने वाले भव्य सत्संग एवं भक्ति कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष श्याम राठी के निर्देशन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्याम राठी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जोधपुर सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत परमहंस संत श्री डॉ. रामप्रसादजी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय सत्संग एवं भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 31 मई को शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक तथा 1 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सत्संग, भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी लक्जरिया एवं सूरत भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों ने शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग एवं भक्ति का लाभ लेने का आग्रह किया है।



