
सूरत। चावल एक्सपोर्ट व्यवसाय में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पाल क्षेत्र निवासी एकाउंटेंट की शिकायत पर पुलिस ने कच्छ के दो दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार पाल स्थित भाग्यरत्न हाईट्स, निशाल आर्केड के पास रहने वाले राजेशकुमार जेचंदलाल कुरिया (उम्र 69 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे महिधरपुरा क्षेत्र में हीरा कार्यालय में एकाउंटेंट की नौकरी करते हैं। मार्च 2025 में उनके पुत्र के मित्र के माध्यम से आरोपी कृणाल दिनेशभाई रयाणी से पहचान हुई, जिसने स्वयं को दलाल बताते हुए चावल एक्सपोर्ट व्यवसाय में निवेश कराने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।
शिकायत के अनुसार 17 मार्च 2025 को आरोपी कृणाल रयाणी तथा राकेशकुमार श्यामजी सिंह सूरत स्थित शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और निवेश योजना समझाई। विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरोपी राकेशकुमार सिंह के एचडीएफसी बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 17 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बदले आरोपियों ने स्टाम्प पेपर पर नोटरी करारनामा तथा सुरक्षा के तौर पर दो चेक दिए और दो महीने में रकम वापस करने का आश्वासन दिया।
एक महीने बाद आरोपियों ने फोन कर 2 लाख रुपये लाभ होने की बात कही और अंगड़िया माध्यम से रकम भेजी, जिससे शिकायतकर्ता का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने अतिरिक्त निवेश की मांग करते हुए पहले 5 लाख रुपये नकद लिए, जो शिकायतकर्ता ने परिचित से लेकर दिए। बाद में बड़े ऑर्डर का हवाला देकर 13 सितंबर 2025 को सूरत आकर फिर 5 लाख रुपये नकद प्राप्त किए। इस दौरान आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए गांधीनगर रोड, गांधीधाम स्थित “श्याम एग्रो इम्पेल” नामक ऑफिस के मूल दस्तावेज भी सुरक्षा के रूप में सौंपे तथा रकम वापस न करने पर संपत्ति नाम करने का लिखित आश्वासन दिया।
इसके बावजूद निर्धारित समय बीतने पर रकम वापस नहीं की गई। 22 दिसंबर 2025 को शिकायतकर्ता का पुत्र गांधीधाम पहुंचा तो आरोपियों ने 29 लाख रुपये आरटीजीएस से भेजने का आश्वासन देकर छह दिन का समय मांगा, लेकिन बाद में आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया और कार्यालय भी बंद कर फरार हो गए।
शिकायत में बताया गया है कि 17 मार्च 2025 से अब तक आरोपियों ने चावल एक्सपोर्ट व्यवसाय में निवेश के नाम पर कुल 27 लाख रुपये प्राप्त कर वापस नहीं किए और शुरुआत से ही धोखाधड़ी की नीयत से रकम हड़प ली।
मामले की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर हेतल मोडसिंहभाई राजपूत द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी



