सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का 7वां नि:शुल्क कैंप आयोजित

श्याम भक्त मित्र मंडल के सहयोग से सफल आयोजन, बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे

जनवरी 2026 से लगातार चल रहा जागरूकता व टीकाकरण अभियान

SURAT। अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में जनवरी 2026 से सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर प्रतिरोधक वैक्सीनेशन के नि:शुल्क कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज 7वां नि:शुल्क वैक्सीन कैंप श्री श्याम भक्त मित्र मंडल के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कैंप का शुभारंभ अग्रवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल, सचिव राजकुमार अग्रवाल, चेयरमैन श्याम खेतान एवं कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी सहित मंडल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पिपरालीवाले, सचिव विनोद गुप्ता, संजय जगनानी, संजीव खेतान और भूपेंद्र अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल, प्रभारी विनोद चिड़ावावाला, सुनील गोयल, अजय विदावतका, प्रदीप गाड़िया, शिवरतन जगनानी, राकेश बजावा, विमल झांझरिया, प्रभात जालान, जगमोहन जालान, संपत पोदार, पिंटू चिरानिया और अशोक केडिया सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में कैंप की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लेकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के नि:शुल्क कैंप का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारियों से बचाव को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button