सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

प्रतिभा मोलासरिया बनीं अध्यक्ष, श्वेता आनंद जाजू को सचिव की जिम्मेदारी

सूरत। गुजरात प्रांत की पूर्व अध्यक्ष उमाजी जाजू एवं प्रांतीय संगठन मंत्री सरला मालू के सानिध्य में सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन की निवर्तमान अध्यक्षा वीणा तोषनीवाल ने एकता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि पूरी टीम का चयन सहमति और समन्वय के साथ किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के अनुसार प्रतिभा मोलासरिया को अध्यक्ष, श्वेता आनंद जाजू को सचिव, वंदना भंडारी को कोषाध्यक्ष तथा रेखा पोरवाल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी चंचल बच्चानी को सौंपी गई, जबकि संगीता एच. राठी को स्थायी प्रकल्प प्रमुख बनाया गया है।
संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संभागों में भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। कैलाश संभाग में रेखा मंत्री एवं रामकन्या मोदानी, महादेव संभाग में चंदा भूतड़ा एवं रेनू मुंदड़ा, शंकर संभाग में दिशा बसेर एवं रंजीता कोठारी तथा नीलकंठ संभाग में सुमन काबरा एवं सरिता सोमानी को दायित्व सौंपा गया है।
चयन प्रक्रिया के दौरान समाज की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने विश्वास जताया कि नई टीम समाजसेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button