
सूरत। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर सूरत महानगर टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। गोडादरा विस्तार स्थित रुंगटा ग्रीन होम सोसाइटी में 11 वृक्ष लगाकर इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में भी वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सूरत महानगर अध्यक्ष रामावतार पारीक ने जानकारी दी कि आगामी 3 मई को पंचासरा भवन में भव्य उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को “उद्यमी अवार्ड” प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में संभाग सचिव राजेंद्र चौधरी,संयुक्त सचिव पंकज शर्मा (अध्यक्ष, रुंगटा ग्रीन होम सोसाइटी), रसिक पटेल, वीरेंद्र राजावत, प्रदीप सिंह शेखावत, बनवारी पारीक सहित महानगर टीम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




