CAIT ने RBI के पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने के फैसले का स्वागत किया

नई दिल्ली/सूरत।कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( CAIT)ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा Paytm Payments Bank का लाइसेंस कैंसिल करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया अहम कदम बताया है। संगठन ने कस्टमर्स और छोटे बिज़नेस की सेफ्टी तथा डेटा सिक्योरिटी से जुड़े मामलों की जांच की मांग भी की है।
CAIT गुजरात के चेयरमैन प्रमोद भगत ने कहा कि RBI का यह फैसला रेगुलेटरी नियमों के बार-बार उल्लंघन, मैनेजमेंट की नाकामियों और निर्देशों की अनदेखी को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में बैंकिंग एक्टिविटीज़ पर रोक के बावजूद जरूरी सुधार नहीं किए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई।
CAIT ने RBI द्वारा डिपॉजिटर्स को दिए गए इस भरोसे की सराहना की कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और नियमों के अनुसार वापस किया जाएगा। संगठन के अनुसार, यह भरोसा छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों और महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो रोज़ाना डिजिटल पेमेंट के लिए Paytm का उपयोग करते हैं।
संगठन ने कहा कि डिजिटल पेमेंट आधुनिक व्यापार की रीढ़ हैं और फिनटेक प्लेटफॉर्म्स पर विश्वास बना रहना जरूरी है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि कोई भी एंटिटी नियमों से ऊपर नहीं है।
प्रमोद भगत ने कहा कि फाइनेंशियल इनोवेशन को ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी और भारतीय कानूनों के पालन के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा कंज्यूमर्स और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।




