वीर जवानों और बहनों के बीच प्रेम व सम्मान का पर्व बनेगा ‘राखी महोत्सव’
9 अगस्त को नरेंद्र पंचासरा भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम, देश के वीर सैनिकों को बहनें बांधेंगी रक्षा सूत्र

सूरत। देश के वीर जवानों और बहनों के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान एवं सुरक्षा के पवित्र रिश्ते को समर्पित ‘राखी महोत्सव’ का आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को सूरत में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के प्रति बहनों के सम्मान और स्नेह को प्रकट करना है।
राखी महोत्सव का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र पंचासरा भवन, भक्ति धाम मंदिर के सामने, महावीर मार्केट की गली, मग़ोब, सूरत में होगा।
आयोजकों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस महोत्सव में राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवानों और देश की बहनों के बीच आत्मीय संबंध को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा देश की बहनों के स्नेह और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बनेगा।



