परशुराम प्रीमियर लीग-7 का भव्य आगाज, 12 टीमों ने भरी हुंकार
खेलेगा ब्राह्मण – जीतेगा ब्राह्मण

सूरत।हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परशुराम प्रीमियर लीग-7 खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ परशुराम के जयकारों के साथ हुआ। ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों की कुल 12 टीमों ने इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में सहभागिता कर अपनी-अपनी टीम को विजेता बनाने का दावा पेश किया।

विप्र सेना अध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 11 जनवरी से 14 जनवरी तक SMC क्रिकेट ग्राउंड, गोडादरा में प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पालीवाल मारवाड़, राजपुरोहित, राजस्थान गौड़, श्रीमाली, हरियाणा गौड़, पुष्करणा, वैष्णव, खंडेलवाल, गुर्जरगौड़, दाधीच, सारस्वत एवं नागदा समाज की टीमें भाग ले रही हैं।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस क्रिकेट महाकुंभ का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि भाईचारे को मजबूत करना, युवाओं का आपसी परिचय बढ़ाना और सामाजिक रिश्तों को सुदृढ़ करना है। टूर्नामेंट का मूल मंत्र— “खेलेगा ब्राह्मण, जीतेगा ब्राह्मण”—संस्कार, मर्यादा और अनुशासन के साथ खेल को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विप्र सेना की ओर से लालचंद सारस्वत, कैलाश पारीक, लक्ष्मण सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री राम सारस्वत को टूर्नामेंट प्रभारी तथा गौरीशंकर ओझा और शंकर वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया।

इसके अतिरिक्त महावीर सारस्वत, कन्हैयालाल पालीवाल, सुरेश जोशी, कृष्णगोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, राम शर्मा, लीलाधर बोहरा, कृष्णा जोशी, कन्हैयालाल उपाध्याय, गोविंद जोशी, जितेश उपाध्याय, भरत बोहरा, पवन पारीक, घनश्याम दाधीच, रामलाल उपाध्याय, किशन उपाध्याय, प्रितेश वैष्णव, पुरुषोत्तम शर्मा, मुकेश खंडेलवाल सहित सभी टीमों के युवा खिलाड़ी, कप्तान एवं मार्गदर्शक उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सूरत जिला युवा अध्यक्ष जय शर्मा ने पधारे समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए विप्र सेना की नीतियों और नियमों के अनुरूप मर्यादित खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
परशुराम प्रीमियर लीग-7 न केवल खेल का उत्सव है, बल्कि एकता, संस्कार और सामूहिक गौरव का प्रतीक बनकर उभर रहा है।




