businessक्राइमसूरत सिटी

वेसु के टाइम्स वर्ल्ड बिल्डर प्रदीप ललाणी की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी

ऑफ़िस का सौदा रद्द करने के बावजूद निवेशक का 60 लाख रुपये वापस नही किये

सूरत।अलथाण क्षेत्र स्थित टाइम्स वर्ल्ड प्रोजेक्ट के बिल्डर प्रदीप संपतलाल ललाणी को 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अलथाण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वेसु क्षेत्र में रहने वाले और श्री बांके बिहारी टेक्सटाइल्स फर्म के नाम से व्यवसाय करने वाले कैलाश उर्फ ललित रमणलाल अग्रवाल ने अलथाण स्थित टाइम्स वर्ल्ड प्रोजेक्ट में चौथी मंजिल पर एक ऑफिस खरीदने का सौदा बिल्डर प्रदीप ललाणी के साथ किया था। यह ऑफिस करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये में तय हुआ था, जिसके तहत कैलाश अग्रवाल ने अग्रिम रूप से 3 करोड़ रुपये बिल्डर को अदा किए थे। शेष राशि दस्तावेजों की रजिस्ट्री के बाद चुकाने का आपसी करार हुआ था।

हालांकि, बिल्डर द्वारा तय समय पर बिक्री के दस्तावेज नहीं किए जाने के कारण कैलाश अग्रवाल ने सौदा रद्द कर दिया और अपनी जमा की गई रकम वापस मांगी। आरोपी प्रदीप ललाणी ने 2.40 करोड़ रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी 60 लाख रुपये लौटाने में टालमटोल करते रहे और झूठे वादों के जरिए समय बिताते रहे।इस संबंध में कैलाश अग्रवाल के मित्र स्वपनेश अग्रवाल की ओर से प्रदीप ललाणी के खिलाफ विश्वासघात व धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर अलथाण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डर प्रदीप ललाणी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button