
सूरत। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को वेसु स्थित सी.बी. पटेल क्रिकेट एकेडमी में टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूरत के मेयर श्री दक्षेशभाई मावाणी, भाजपा सूरत शहर अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल तथा सांसद श्री मुकेशभाई दलाल की प्रमुख उपस्थिति रही।
दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की फाइनल मैच गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को खेली जाएगी, जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर महामंत्री श्री किशोरभाई बिंदल, डिप्टी मेयर श्री कालूभाई भीमनाथ, डॉ. नरेंद्र पाटील सहित कई पार्षद एवं वार्ड अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत अलग-अलग तिथियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देने की भी व्यवस्था की गई है।
सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे चौकबाजार स्थित किले में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में केन्द्रीय कैबिनेट जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील की अध्यक्षता में भाजपा सूरत शहर अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल, सूरत सांसद श्री मुकेशभाई दलाल तथा मेयर श्री दक्षेशभाई मावाणी की विशेष उपस्थिति रहेगी।




