सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महाराजा अग्रसेनजी जयंती पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के संयुक्त तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक टिबडेवाल,सचिव अजय अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका, प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारुका, मंत्री बसंत खेतान सहित समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्रिंसिपल मैडम ने विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन जी की प्रेरणादायी जीवनी और उनके जीवन से मिलने वाली नैतिक शिक्षाओं से अवगत कराया। विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button