लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत शाखा का निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित

एक्यूप्रेशर एवं सु-जोक चिकित्सा से भी लोगों को मिली राहत

सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत शाखा की ओर से रविवार को आशीर्वाद एवेन्यू सोसायटी स्थित ई-टावर कार्यालय में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा के साथ-साथ संतोष नाहटा ने एक्यूप्रेशर एवं सु-जोक पद्धति के माध्यम से दर्द से राहत प्रदान की। उपचार के बाद लाभान्वित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश मोदी, संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, उपसचिव विमल अग्रवाल, कन्हैयालाल वेद, राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, निखिल गोयल, मनोज मित्तल, सुनील अग्रवाल, श्याम गोयल सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button