सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

डॉ. प्रमोद अग्रवाल बने श्री श्याम भक्त मित्र मण्डल के अध्यक्ष, नवनीत गोयल सचिव निर्वाचित

34वीं वार्षिक साधारण सभा में 2026-28 कार्यकाल की नई कार्यकारिणी का गठन

सूरत। श्री श्याम भक्त मित्र मण्डल (रजि.) की 34वीं वार्षिक साधारण सभा रविवार को वेसू स्थित श्याम प्लाजा में आयोजित हुई। सभा के उपरांत वर्ष 2026-2028 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रमोद अग्रवाल (पिपराली) को अध्यक्ष, नवनीत गोयल को सचिव, राकेश खटोड़ को कोषाध्यक्ष, पवन खेमका एवं सम्पत पोद्दार को उपाध्यक्ष, श्याम केशान को सह सचिव, अशोक केडिया को सह कोषाध्यक्ष तथा राकेश भारुका को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि नए कार्यकाल में संस्था के सभी स्थायी सेवा प्रकल्पों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे सेवा कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके। साथ ही संस्था की गतिविधियों को गति देने के लिए आमंत्रित सदस्यों की एक विशेष टीम का भी गठन किया जाएगा।
नवनिर्वाचित सचिव नवनीत गोयल ने बताया कि संस्था जल्द ही महिला इकाई एवं युवा इकाई का गठन करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जा सके और सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button