राजस्थानी संघ की 53 वीं आम सभा में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत

राजस्थानी संघ की 53 वीं आम सभा आरएस पुरम स्थित राजस्थानी संघ के हाल में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
आम सभा में पधारे सभी सदस्यों का स्वागत संघ के अध्यक्ष गौतम चंद श्रीश्रीमाल के द्वारा किया।

वर्ष 2024-2025 की वार्षिक रिपोर्ट सचिव विकास नाकोड़ा ने पेश की तथा 2024-2025 का वार्षिक लेखा जोखा और वित्त रिपोर्ट कोषाध्यक्ष विक्रम सालेचा द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कुछ अहम मसलों पर विचार विमर्श हुआ उन सभी विचारों को सभा की सर्व सहमति से पारित किया गया। इस आम सभा में संघ के 6 पूर्व अध्यक्ष ,संघ के सह सचिव प्रकाश माली ,सह कोषाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित,और कार्यकारणी सदस्य,संघ के ऑडिटर संजय शाह, इंटरनल ऑडिटर विशाल जैन तथा संघ के कानूनी सलाहकार श्री पूनम पारेख,मोतीलाल राठौड़ , चुनाव अध्यक्ष रमेश सुतालिया,सह चुनाव अध्यक्ष मदन माली एवं मीडिया कमिटी चेयरमैन किशोर जैन और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।




