गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
एकल युवा द्वारा वनयात्रा का हुआ आयोजन

सूरत/एफटीएस एकल युवा द्वारा वन यात्रा का आयोजन शनिवार को किया गया। यात्रा में सूरत आईसीएआई शाखा के 35 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया। सभी ने आदिवासी विस्तार में चल रही एकल विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान सभी में वहाँ चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया एवं संस्कार केन्द्रों के कार्यों का अच्छे से जाना। ग्रामीण लोगों द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पर बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। यात्रा में एकल युवा के अनुराग जैन, दिलीप गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।




