साकेत ग्रुप द्वारा ‘नेशन फर्स्ट – राष्ट्र सर्वोपरि’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
प्रखर वक्ता सुधांशु त्रिवेदी 20 दिसंबर को सूरत में

सूरत।शहर के पर्वत पाटिया क्षेत्र में साकेत ग्रुप द्वारा ‘नेशन फर्स्ट – राष्ट्र सर्वोपरि’ विषय पर एक भव्य उद्बोधन एवं संगोष्ठी का आयोजन शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में माननीय सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (राज्यसभा), राष्ट्रीय प्रवक्ता (भाजपा) एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से माहेश्वरी लक्ज़रिया (माहेश्वरी सेवा सदन), D.R. वर्ल्ड के पास, आईमाता चौक, पर्वत पाटिया, सूरत में आयोजित होगा।संगोष्ठी की जानकारी देते हुए सांवर प्रसाद एवं विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रहित, राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति तथा सामाजिक-राष्ट्रीय विषयों पर जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि सुधांशु त्रिवेदी अपने ओजस्वी और तथ्यपरक विचारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं, माताओं तथा राष्ट्रभक्त नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। नेशन फर्स्ट (साकेत) की ओर से सूरतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
साकेत ग्रुप के अनिल रुंगटा ने बताया कि सुधांशु त्रिवेदी एक प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता हैं और आज के समय में उनके विचारों को सुनना और आत्मसात करना समाज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का तात्पर्य है—राष्ट्र के लिए जो उचित और आवश्यक हो, वही किया जाए तथा समाज को उसी दिशा में प्रेरित किया जाए, जिससे राष्ट्रीय भावना का सशक्त संचार हो सके।रूंगटा शॉपिंग सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में साकेत ग्रुप के रामावतार पारीक, डॉ. ममता भक्कड़, शांति वगासिया, धीरू भाई सवानी, मनीष भाई एवं प्रकाश जिंदल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



